Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां।

संवाददाता: बिनोद गुप्ता

रायपुर/छत्तीसगढ़

श्रवण एवं दृष्टिबाधित विद्यार्थियों से की आत्मीय मुलाकात, उपहार वितरित कर सुविधाओं के विस्तार का दिया आश्वासन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय, सिंघनपुरी पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपहार वितरित किए और विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिया।

**विवरण:

रायपुर स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय, सिंघनपुरी में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात की। विद्यालय परिवार एवं बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया।

उप मुख्यमंत्री ने विद्यालय में अध्ययनरत श्रवण एवं दृष्टिबाधित विद्यार्थियों का हालचाल जाना और उन्हें उपहार स्वरूप पानी की थर्मस बोतलें वितरित कीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के प्रति निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय की आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने विद्यालय तक पहुंचने वाले मार्ग के निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और भवन संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रयास करने की बात कही।

विद्यालय प्रबंधन ने उप मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके आगमन से बच्चों में उत्साह का माहौल बना और उन्हें विशेष अपनापन महसूस हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!