Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिले विधायक डॉ. सुनील पटेल, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर दिया जोर।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बच्छाव स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पहुंचकर महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके खेल कौशल, मेहनत एवं उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना को मजबूत करता है। महिला खिलाड़ियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है।

उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। खिलाड़ियों को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से वे खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के दौरान आयोजकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत किया। महिला खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

इस दौरान जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, युवा मंच के जिला अध्यक्ष मानस सिंह, संदीप पटेल, आदर्श पटेल, जय हिंद पटेल, विनोद पटेल, स्कूल प्राचार्य नलिन गुलाटी, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव सहित विद्यालय का स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!