Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

भू-जल सप्ताह के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिठिया, जयमोहनी रेंज में जागरूकता कार्यक्रम‌।

संवादाता:  बलवंत यादव 

नौगढ़/चंदौली 

काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशानुसार भू-जल सप्ताह 16 से 22 जुलाई 2026 के अंतर्गत जयमोहनी रेंज द्वारा मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिठिया में एक‌ वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शुभारंभ “जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित” बैनर के अनावरण के साथ हुआ।

वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव का संदेश नौगढ़ के लोग एक लोटा पानी से ही जल संरक्षण की शुरुआत करें। छोटी-छोटी बचत से ही बड़ा बदलाव आएगा।

वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीने के पानी, खेती एवं उद्योगों का बड़ा हिस्सा भू-जल पर निर्भर है। किन्तु लगातार बढ़ते दोहन के कारण भू-जल स्तर निरंतर नीचे जा रहा है। यदि वर्षा जल का समुचित संचयन नहीं किया गया तो आने वाले समय में जल संकट गहरा सकता है। अतः जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना आवश्यक है।

वन विभाग की टीम द्वारा बच्चों को बताया गया कि

1. ब्रश करते समय और हाथ धोते समय नल बंद रखें।

2. घरों की छतों पर वर्षा जल संचयन सिस्टम लगाएं।

3. अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर भू-जल रिचार्ज में सहयोग करें।

4. खेतों में टपक सिंचाई और फव्वारा विधि अपनाएं।

5. पानी को व्यर्थ न बहाएं और रिसाव को तुरंत ठीक कराएं।

जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद वन दरोगा वीरेंद्र पांडे ने बच्चों को भू-जल के घटने के कारण और उसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर से जल बचाने का प्रयास करे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर मौर्य ने कहा कि विद्यालय परिवार वन विभाग के इस प्रयास की सराहना करता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे आज जो सीखें उसे अपने घर-परिवार और गांव में भी फैलाएं। सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!