मोहनसराय चौराहे पर कंटेनर ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल पर कंटेनर ट्रक को छोड़कर ड्राइवर फरार।

जिला क्राइम संवाददाता: रमेश कुमार शर्मा
वाराणसी
बतादे कि एक्सीडेंट के बाद 200 मीटर तक घसीटा, हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन फुट ओवर ब्रिज के धीमी गति से निर्माण होने को लेकर स्थानीय लोगों ने जतायी नाराजगी स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय हाईवे चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रयागराज से कोलकाता जाने वाली हाईवे रोड पर सड़क पार करते समय एक व्यक्ति कंटेनर ट्रक के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को भगाने के चक्कर में घायल को करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटता ले गया। इसके बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।जिसकी सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से उक्त घायल को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने कंटेनर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर हाईवे से हटवाया और जाम लगे वाहनों की लंबी कतार को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मोहनसराय चौराहे पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज के धीमी गति से निर्माण पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि ब्रिज न बन पाने के कारण पैदल राहगीरों को जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करना पड़ रहा है, इसी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।




