Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर पुलिस ने चोरी के 7 किलो कॉपर तार के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

संवाददाता: निलेश पटेल दीपक शुक्ला 

रामपुर /जौनपुर

,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी किए गए 7 किलोग्राम कॉपर (तांबे) के तार के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बाबूलाल बिंद अपनी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रामपुर रामलीला मैदान स्थित कब्रिस्तान के पास से तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के 7 किलोग्राम कॉपर तार बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लक्ष्मी मुसहर पुत्र दुख्खी मुसहर, नीरज मुसहर पुत्र स्व. लक्ष्मण मुसहर, दोनों निवासी वार्ड संख्या-7, थाना रामपुर तथा राजू मुसहर पुत्र विजयी मुसहर, निवासी राघोराम पट्टी, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

बरामदगी

चोरी किए गए 7 किलोग्राम कॉपर (तांबे) के तार

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक बाबूलाल बिंद

हेड कांस्टेबल हरिगोविंद दुबे

हेड कांस्टेबल विनोद प्रजापति

थाना रामपुर, जनपद जौनपुर

पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!