विधायक त्रिभुवन राम ने महिला महाविद्यालय में किया शिलान्यास।

संवादाता: रंजीत वर्मा
बिरापट्टी, वाराणसी
बिरापट्टी स्थित विक्रम प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अजगरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक त्रिभुवन राम ने पहुंचकर विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महाविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। शिक्षण संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान शिलान्यास से जुड़े विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। महाविद्यालय परिवार ने विधायक के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया।




