Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

SP अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी, SHO अमर सिंह की टीम ने 4 मोबाइल किए बरामद।

संवाददाता:ब्यूरो आलोक सिंह

सीतापुर 

सीतापुर जनपद की कोतवाली देहात पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर चार खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 60 हजार 500 रुपये बताई गई है।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन और प्रभावी निगरानी में हासिल हुई। वहीं, कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सभी मोबाइल बरामद किए और उन्हें उनके मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाया।

मोबाइल वापस मिलने पर सभी स्वामियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सीतापुर पुलिस और विशेष रूप से प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह की कार्यशैली की सराहना की। पुलिस की इस त्वरित और जनहितकारी कार्रवाई से आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!