Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

कार्यकर्ताओं के जोशीले स्वागत से गूंजा रामपुर, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का हुआ अभिनंदन।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रामपुर, जौनपुर

जनपद जौनपुर के मड़ियाहूँ आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के रामपुर में भाजपा एवं अपना दल (एस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक डॉ. आर.के. पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, जिला महामंत्री स्कंद पटेल, मनोज सिंह, राजेश सिंह, पंकज केशरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ऊर्जा मंत्री ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा और अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और उत्साह नजर आया। नेताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!