Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई तक विकास कार्यों का रूपरेखा भेजने को कहा।

संवाददाता: दिनेश कुमार 

मिर्जापुर 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा डाक बंगले में मिर्जापुर सोनभद्र और भदोही के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी विभागों से 15 जुलाई तक रूपरेखा भेजने को कहा जिससे 15 अगस्त तक शासन द्वारा पैसा विभाग को दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं में अनावश्यक देरी होने पर नाराजगी जताई और योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कहा उन्होंने मिर्जापुर के साथ भदोही सोनभद्र के विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम सड़क योजना ओडीआर एम ओ आर सेतुनिर्माण बाईपास लॉजिस्टिक रोड से जुड़ी प्रस्ताव पर चर्चा की और नगर तथा गांव को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विंध्याचल काली कोह में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष जोर देने को कहा साथ ही रेलवे अंडरपास में जल जमाव की समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा इस दौरान मंदिर के नियमों को तोड़कर मुख्यमंत्री को 12:00 के बाद दर्शन कराया गया दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों को बिस्किट और चॉकलेट बाटे साथ ही कॉरिडोर का निरीक्षण कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पीडब्लूडी से सड़कों के रखरखाव और उसे बेहतर बनाने के साथ साथ समय पर कार्य पूरा करने को कहा जिससे लोगों को कोई परेशानी ना हो।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल प्रदेश कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अनुराग सिंह पटेल नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा 96 विधायक रिकी कोल मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य के साथ विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह के अलावा जिलाधिकारी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!