Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

गो तस्करी में वांछित आरोपित हजारी प्रसाद के घर ,संपत्ति की जल्द होगी कुर्की।

संवाददाता: दिनेश पटेल 

मिर्जापुर 

राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी जंगल से गोतस्करी के मामले में पुलिस मुठभेड़ में एक माह से अधिक वांछित चल रहे आरोपित हजारी प्रसाद सोनकर पुत्र भगवान दास निवासी ददरा पहाड़ी थाना राजगढ़ के विरुद्ध राजगढ़ पुलिस सिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राजगढ़ पुलिस जल्द से जल्द न्यायालय के आदेश पर आरोपित के घर, संपत्ति की कुर्की करने के फिराक में है।

गौ तस्करी के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए आरोपित हजारी प्रसाद के घर, पर न्यायालय के आदेश पर राजगढ़ पुलिस ने नोटिस चस्पा करके कहा था कि एक माह तक आरोपित न्यायालय के समक्ष हाजिर हो। नहीं तो उसके घर व संपत्ति की कुर्की कर दी जायेगी। एक माह बित जाने के बाद भी आरोपित न , तो गिरफ्तार हुआ न ,ही न्यायालय के समक्ष हाजिर हुआ। इसके बाद पुलिस आरोपित की घर संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरूद्ध राजगढ़ थाने पर गो तस्करी के दो मुकदमे पंजीकृत है।आरोपित लम्बे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उसके घर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय पर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन अवधी समाप्त होने के बाबजूद आरोपित हाजिर नहीं हुआ। आरोपित की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ द्वारा लगातार दविशें दी गई। और उसके विरुद्ध पहले गिरफ्तारी वारंट जारी कराया गया। और न मिलने पर धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत इश्तहार जारी कर उसके घर पर मुनादी कराते हुए दो गवाहों के समक्ष चिपकाया गया । इसके बावजूद भी उक्त अभियुक्त अब तक पुलिस के समक्ष अथवा न्यायालय में हाजिर नहीं हाजिर हुआ। जिसके चलते उसके विरुद्ध शीघ्र ही माननीय न्यायालय से कुर्की वारंट जारी करा कर उसके घर, संपत्ति की जल्द से जल्द कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया गो तस्करी वांछित आरोपित के घर,संपत्ति की कुर्की माननीय न्यायालय के आदेश पर तीन दिन के अंदर कर दिया जायेगा। इसके पहले कही आरोपित हाजिर हो जाता है, तो उसके घर ,संपत्ति की कुर्की नहीं किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!