Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

ग्राम चलो अभियान: पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने झंझौर व विक्रमपुर में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा वाराणसी

ग्राम चलो अभियान के अंतर्गत आज पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने ग्राम झंझौर एवं विक्रमपुर में जनसमुदाय के बीच पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक बताया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से उत्तर प्रदेश में 22 से 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि धारा 370 और तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से भी देश को मुक्ति दिलाई गई है।

उन्होंने आगे बताया कि आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, कृषक दुर्घटना बीमा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। विधायक ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास के तहत 10 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है तथा बाजारों का सुंदरीकरण भी किया गया है। इसके साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में भी कई क्रांतिकारी कार्य किए गए हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश पटेल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), पवन कुमार सिंह (जिला उपाध्यक्ष), सुनील दत्त वर्मा, अवधेश मिश्रा, माया पटेल, साक्षी गुप्ता, जवाहर पटेल, बसन्त उपाध्याय, जितेंद्र पटेल, घूरे लाल राजभर, रितेश चौबे, अर्जुन राजभर, राजकुमार राजभर, सर्मेश सिंह, शशि कपूर कन्नौजिया, प्रफुल्ल मौर्य, बबलू मिश्र, मुन्ना चौबे, गायत्री, मुन्नी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!