Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

नागेपुर में लोक समिति द्वारा महिला कजली महोत्सव का आयोजन।

संवाददाता: आशीष सिंह 

सेवापुरी, वाराणसी

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में लोक समिति के तत्वावधान में महिला कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन्स वाराणसी एवं नि.व. प्रदेश सचिव डॉ. महेन्द्र सिंह पटेल ने सहभागिता कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सेवापुरी राजकुमार पटेल (प्रधान), जिला उपाध्यक्ष (पंचायत मंच) एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल पटेल, विरेन्द्र पटेल, आदिल, राहुल सहित अन्य साथीगण मौजूद रहे।

महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक कजली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृति एवं ग्रामीण परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, महिला सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!