यूपी

बूथ अध्यक्षों के परिश्रम से ही भाजपा को 2027 में मिलेगी विराट विजय: आकाश नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बोले शहर विधायक आकाश सक्सेना।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर

कहा कि संगठन की सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास हैं आवश्यक

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं पदाधिकारियों के परिश्रम से ही 2027 में भाजपा की विराट विजय होगी। इस जीत को और आसान बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। वह रामपुर सेवक कार्यालय पर आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

 

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। लिहाजा, भाजपा की ओर से संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनाव से पूर्व संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं सभी मंडलों के पदाधिकारियों की रामपुर सेवक कार्यालय पर बैठक हुई। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। इसलिए संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता और आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क बनाए रखने, जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक आवाज पहुंचाने पर जोर दिया गया। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। कहा कि संगठन की सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में संगठन का प्रतिनिधि होता है। ऐसे में उसका व्यवहार, सक्रियता और जनता के साथ संवाद संगठन की छवि को प्रभावित करता है। सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विवेक रूहेला, कुंवर बहादुर राजपूत, पारूल अग्रवाल, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष अन्नू सक्सेना, पुराना गंज मंडल अध्यक्ष भाव्य उप्पल, नयागंज मंडल अध्यक्ष राजू सुमन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!