Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
बिहार

शिवहर में गैस को लेकर बड़ी राहत: पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें- जिला प्रशासन।

संवाददाता :घनश्याम झा

शिवहर

रविवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता, शिवहर श्री मेधावी द्वारा एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं उपलब्धता से सम्बंधित प्रेस विज्ञप्ति निर्गत कर निम्न जानकारियां दी गई:-

 शिवहर जिले में घरेलू उपयोग के लिये रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रतिदिन डिमांड के अनुसार गैस सिलेंडर संबंधित कंपनियों के द्वारा सभी गैस एजेन्सी को प्राप्त हो रहा है। शिवहर जिलानार्गत कार्यरत सभी 20 गैस एजेन्सी पर संबंधित आयल कंपनी द्वारा निर्वाध गैस उपलब्ध कराया जा रहा है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। शिवहर जिला में खपत अनुसार प्रतिदिन गैस प्राप्त हो रहा है।

 गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलेवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलेवरी के 45 दिनों के बाद नए गैस सिलेंडर बुकिंग की अनुमति सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। शिवहर जिले की जनता से अपील है कि बुकिंग अवधि के लिये किसी भी अन्य तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दे, सरकार द्वारा अभी कोई तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

 गैस बुकिग दर्ज होने के पश्वात् 4-5 दिनों के अन्दर घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बुकिंग के पश्चात् घर पर होम डिलेवरी के द्वारा गैस सिलेण्डर घर पर ही पा सकते है, अतः उपभोक्ताओ को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के पास भीड लगाने की आवश्यकता नहीं है।

गैस एजेन्सी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर रविवार तक 20581 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर प्राप्त हो गया है। तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के से प्राप्त निदेश के आलाके में शिवहर जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो प्रतिदिन 07.00 बजे पूर्वा० से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा। उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओ या हो रही कठिनाईयों से जिला नियंत्रण कक्ष, शिवहर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- (1) 06222-257060 एवं (2) 06222 257061 पर अवगत करा सकते है।

इस जिला में जिला नियत्रण कक्ष, शिवहर नियंत्रण कक्ष के सुविधा का लाभ लेने के लिये इस जिला के कोई भी गैस उपभोक्ता अपना शिकायत दर्ज करा सकते है। सभी शिकायतकर्ता से प्राप्त शिकायत को संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/गैस एजेन्सी पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को तत्क्षण अग्रसारित किया जाता है। जिससे शिकायत का निवारण तुरन्त किया जा सके। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के बाजारों में अवस्थित होटलो / गैस प्रतिष्ठानों की जाँच नियमित रूप से करायी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!