Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
बिहार

बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू की पहल रंग लाई, परसौनी में सरकारी डिग्री कॉलेज का बुधवार को होगा उद्घाटन।

संवाददाता : घनश्याम झा

शिवहर/बिहार

बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित उच्च शिक्षा का सपना अब साकार होने जा रहा है। विधायक अमित कुमार रानू की लगातार पहल और विधानसभा में उठाई गई मांग के बाद परसौनी प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को विधायक अमित कुमार रानू के द्वारा डिग्री कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

बताया जाता है कि बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए विधायक अमित कुमार रानू लगातार विधानसभा से लेकर संबंधित विभागों तक आवाज उठाते रहे। उन्होंने परसौनी, तरियानी और बेलसंड प्रखंडों में सरकारी डिग्री कॉलेज की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा था। उनकी पहल के बाद सरकार ने परसौनी प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया, जिसका उद्घाटन बुधवार को किया जाएगा।

इस कॉलेज के शुरू होने से परसौनी प्रखंड सहित आसपास के दर्जनों गांवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कॉलेज के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है।

विधायक अमित कुमार रानू ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी नहीं, बल्कि बेलसंड विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा, “जनता ने मुझे क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दिया है। यह कार्य पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन पूर्व के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इसमें देरी हुई। अब मेरी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के विकास का कोई भी काम रुके नहीं और हर आवश्यक सुविधा जनता तक जल्द से जल्द पहुंचे।”

उन्होंने आगे कहा कि परसौनी के बाद तरियानी प्रखंड में भी सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए उनका प्रयास लगातार जारी है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में भी सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे तरियानी के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

परसौनी डिग्री कॉलेज का उद्घाटन बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!