Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
बिहार

तीन मासूम बच्चों को छोड़ महिला ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम मायके से लौटने के अगले दिन हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस।

संवाददाता: घनश्याम झा

शिवहर बिहार

शिवहर सदर थाना क्षेत्र के सुगीया कटसरी वार्ड संख्या-16 में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान इंद्रासन देवी, पति रामकुमार दास, निवासी सुगीया कटसरी वार्ड-16 के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार मृतका के पति रामकुमार दास बेंगलुरु में टाइल्स दुकान में मजदूरी करते हैं और फिलहाल वहीं मौजूद हैं। इंद्रासन देवी अपने तीन छोटे बच्चों — एक पुत्र एवं दो पुत्रियों — के साथ घर पर रहती थीं।मृतका की सास ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और महिला घर पर अकेले बच्चों की देखभाल करती थी। वहीं मृतका के देवर ने बताया कि इंद्रासन देवी एक दिन पहले ही अपने मायके पटकौलिया से भाई के साथ वापस लौटी थीं।बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर के अंदर महिला फांसी के फंदे से झूलती मिली। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!