जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश।

संवाददाता: आशीष सिंह
सेवापुरी /वाराणसी
आराजी लाइन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बादीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे माहव्यापी “सेवा संकल्प अभियान” के तहत लाभार्थी चयन एवं पत्रों के संतृप्तिकरण तथा “आंगन के उत्सव” कार्यक्रम के क्रम में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
डॉ. पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष” की प्रेरणादायी यात्रा से प्रेरणा लेते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी का दायित्व है। उन्होंने जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने पर जोर दिया।




