Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

विश्व बधिर सप्ताह पर पुलिस ने आयोजित किया भारतीय सांकेतिक भाषा जागरूकता सत्र।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

विश्व बधिर सप्ताह 2026 के अवसर पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था व मुख्यालय के मार्गदर्शन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती नम्रता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में किया गया।

सत्र का मुख्य उद्देश्य बधिर एवं दिव्यांगजनों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने, उनकी आवश्यकताओं को समझने तथा पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्हें आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बधिर एवं दिव्यांगजनों के साथ संवाद स्थापित करने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी भी दी गई।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस को बधिर एवं दिव्यांगजनों के साथ संवेदनशील, प्रभावी एवं समावेशी संवाद के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाना तथा उन्हें बेहतर सहायता एवं सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान देना है।

कार्यक्रम में सीआरसी वाराणसी के निदेशक आशीष कुमार झा के साथ प्रशासनिक अधिकारी अंशु शाही एवं लेखाकार दिनेश जायसवाल सहित सीआरसी वाराणसी टीम की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!