Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मडियाहूं ग्राम विकास अधिकारी पर हमले के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तर।

जौनपुर/ मड़ियाहूं

बतादे कि थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित/ वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी मडियाहू महोदय के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना मडियाहू जौनपुर के नेतृत्व में दिनांक 21.09.2026 को ग्राम रामपुर खास मडियाहू में जमीन विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर मार पीट कर गंभीर रुप से मजरुब करने के सम्बन्ध मे आवेदक जयसिंह गुप्ता उपरोक्त के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 369/26 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/324(4)/109(1) बीएनएस विरुद्ध विनोद जायसवाल आदि के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना व अभियुक्त गणो की गिरफ्तारी पता रसी सुराग रसी आदि में उ0नि0 अशोक कुमार यादव मय हमराह का0 जागेश्वर सिंह , का0 नितिश कुमार , रि0का0 दीपक कुमार के मामुर होकर मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 01 नफर वाछिंत अभियुक्त विनोद कुमार जायसवाल पुत्र गुन्नी जायसवाल निवासी भण्डरियाटोला थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 50 वर्ष को आज दिनांक 25.09.2026 समय करीब 12.40 बजे उनके मातिवर सिंह पेट्रोल पम्प मडियाहू के पास से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवऱण-

1. विनोद कुमार जायसवाल पुत्र गुन्नी जायसवाल निवासी भण्डरियाटोला थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 50 वर्ष

अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास –

1. मु0अ0सं0 369/26 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/324(4)/109(1) बीएनएस थाना मडियाहूँ जौनपुर

2. मु0अ0सं0 239/24 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस थाना मडियाहू जौनपुर

3. मु0अ0सं0 406/24 धारा 115(2)/351(2) बीएनएस थाना मडियाहू जौनपुर

4. मु0अ0सं0 1362/16 धारा 352/504/506 भादवि थाना मडियाहूँ जौनपुर

गिरफ्तारी/सहयोगार्थ टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना मडियाहू जौनपुर

2- उ0नि0 अशोक कुमार यादव थाना मडियाहू जौनपुर

3- का0 जागेश्वर सिंह थाना मडियाहू जौनपुर

4- का0 नितिश कुमार थाना मडियाहूँ जौनपुर

5- रि0का0 दीपक कुमार थाना मडियाहूँ जौनपुर

 

थाना मडियाहू जौनपुर

दिनांक 25.09.2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!