राजगढ़ के सफाई कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौपा ज्ञाप।

मिर्जापुर
विकास खंड राजगढ़ के पंचायत राज ग्रामीण सफाई संघ कर्मचारियों ने शुक्रवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर विकास खंड अधिकारी विरेंद्र प्रताप वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धमेंद्र लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर बीडीओ को ज्ञापन सौपकर मांग किया, कि
(1)किसी सफाई कर्मचारी की ड्यूटी, दुसरे ग्राम पंचायत में लगाई जाती है तो लिखित आदेश जारी किया जाय। ताकि सफाई कर्मचारी की जबाबदेही स्पष्ट बनी रहे।
(2)हाईकोर्ट के आदेश पर राजगढ़ ब्लॉक में संबद्ध किऐ गये 11 सफाई कर्मचारियों को तत्काल में गांवों में तैनाती किया जाय।
(3) यदि छुट्टी के दिनों में सफाई कर्मचारियों से कार्य लिया जाता है, तो उसके बदले अवकाश दिया जाय।
(4)सफाई कर्मचारियों ने शासन के मानक के अनुरूप सफाई के लिए अति आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराया जाए। और
कहा अबतक उनको दिऐ गये सपाई उपकरणों की सूची सार्वजनिक किया जाय। और ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि पंद्रह दिन के अंदर हमारी मांगे नहीं पुरी हुई तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जायेगे।इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री रामकृपाल , परमेश्वर मौर्य, रविंद्र, विनोद छक्कन, अन्य मौजूद रहे।




