Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

एक दिन में अनेक समाधान: मड़ियाहूं तहसील में वन डे गवर्नेंस शिविर, सैकड़ों नागरिकों को मिला त्वरित लाभ।

मड़ियाहूं, जौनपुर

शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील मड़ियाहूं में “एक दिन में अनेक समाधान (वन डे गवर्नेंस)” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने किया। इस दौरान तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार कृति, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता तथा नायब तहसीलदार अमित सरोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभिन्न प्रमाण पत्र एवं जनकल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। अभियान के दौरान 54 आय प्रमाण पत्र, 65 जाति प्रमाण पत्र, 42 अधिवास प्रमाण पत्र, 35 जन्म प्रमाण पत्र, 2 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 15 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित मामलों का निस्तारण करते हुए 3 नए कार्ड बनाए गए तथा 5 कार्डों में संशोधन किया गया। वहीं विद्युत विभाग द्वारा प्राप्त 2 शिकायतों का समाधान किया गया।

शिविर में नगर पंचायत रामपुर सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने जनता को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका यथासंभव तत्काल निस्तारण कराया।

उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। “एक दिन में अनेक समाधान” अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।

शिविर में पहुंचे लोगों ने त्वरित कार्यवाही और सरल प्रक्रिया की सराहना करते हुए प्रशासन के इस प्रयास को जनहित में उपयोगी बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!