Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

गाली-गलौज एवं मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: विनोद गुप्ता

 सरगुजा 

थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में आरोपी के विरूद्व की गई सख्त कार्यवाही। पूर्व मे प्रकरण मे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अश्लील गाली-गलौज और मारपीट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

⏩ प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना कोतवाली में प्रकरण के प्रार्थी आकाश जायसवाल पिता स्व. रामजी जायसवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी मायापुर अम्बिकापुर के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया है, कि दिनांक 16/05/2026 को राहुल सिंह एवं विवेक उपाध्याय उर्फ़ गोलू पंडित निवासी मायापुर अम्बिकापुर के द्वारा प्रार्थी का रास्ता रोककर मारपीट किया था, जिसके संबंध में प्रार्थी द्वारा दिनांक 17/05/2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर करीब 03 बजे यह अपने घर वापस जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में चांदनी चौक के पास शास्त्री ऑटो के पास पुनः राहुल सिंह अपने साथी विवेक उपाध्याय उर्फ़ गोलू पंडित के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात को लेकर गंदी-गंदी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर दोनों हाथ-मुक्का, बेल्ट, रॉड से मारपीट किये हैं एवं राहुल सिंह द्वारा प्रार्थी को दांत से बायें हाथ में काट दिया है। जिससे प्रार्थी के शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगा है। मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 296 (बी), 351(3), 115(2), 126(2), 118(1), 3(5) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ प्रकरण पंजीबद्व उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी राहुल सिंह पिता विनोद सिंह, 32 वर्ष, निवासी मायापुर चांदनी चौक थाना कोतवाली अम्बिकापुर को पूर्व मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था एवं प्रकरण के फरार आरोपी विवेक उपाध्याय उर्फ़ गोलू पंडित का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा मामले मे फरार आरोपी *विवेक उपाध्याय उर्फ़ गोलू पंडित आत्मज श्याम धर उपाध्याय उम्र 29 वर्ष साकिन चांदनी चौक मायापुर अंबिकापुर* को पकड़कर विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!