Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजेश कुमार  

शाहजहांपुर

पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के कुशल नेतृत्व में थाना पुवायाँ पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई ।

दिनांक 16.06.2026 को बसन्तलाल पुत्र श्री रोहनलाल नि0 ग्राम कलंदरगंज थाना पुंवाया जनपद शाहजहांपुर द्वारा थाना पुवायाँ पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 359/26 धारा 352/85/80(2) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट बावत अभियुक्तगण 01- राजकमल (पति) पुत्र राजेश कुमार 02- राजेश कुमार (ससुर) पुत्र छेदालाल 03- कमला देवी (सास) पत्नी राजेश 04- तरुण देवी (ननद) पुत्री राजेश नि0गण ग्राम रतनपुर कंडा थाना पुवायाँ जनपद शाहजहाँपुर 05- मनोज पुत्र रामचरन (मइयां ससुर) नि0 ग्राम बेहटा ज0 जेवा (ककरहा) थाना पुवायाँ जनपद शाहजहाँपुर के द्वारा वादी की पुत्री से अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये व एक सोने की लर मांग करना व मांग पूरी न होने पर वादी की पुत्री के साथ मारपीट करना व गाली गलोज कर प्रताड़ित करने व मायके से विदा कराकर न ले जाने व पति राजकमल के द्वारा एक दूसरी शादीशुदा औरत को भगा ले जाने के बाद वादी की पुत्री के पास मैसेज व फोन करने, जिससे परेशान होकर वादी की पुत्री के द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खा लेने से उसकी दिनांक 15.06.2026 को मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत किय गया । उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त राजकमल पुत्र राजेश उम्र करीब 27 वर्ष नि0 ग्राम रतनपुर कुंडा थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.06.2026 को समय 10:48 बजे बड़ागाँव बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!