Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह

सीतापुर

जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकोट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री कपूर कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है।

थाना रामकोट पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप पुत्र राजे शर्मा, निवासी ग्राम रामकोट, थाना रामकोट, जनपद सीतापुर के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना रामकोट में मु0अ0सं0 189/26 के तहत धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

इस सराहनीय कार्रवाई को सफल बनाने में उपनिरीक्षक शिवभूषण सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल वेदप्रकाश एवं कांस्टेबल शिवम यादव की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद में अपराधियों एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!