अपना दल एस के विधायक के नेतृत्व में चलाया गया नेम प्लेट लगाओ अभियान।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा/ वाराणसी
राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर रविवार को पार्टी का झण्डा एवं नेम प्लेट पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों के घरों पर लगाया गया।
रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल के नेतृत्व में चले अभियान में बाबत बताया कि ‘हर घर झण्डा’ और ‘नेम प्लेट अभियान’ का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पहचान देना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना है।
उसी क्रम पिंडरा विस् क्षेत्र में निवास करने वाले विधानसभा अध्यक्ष पिंडरा राजेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष छात्र मंच जय सिंह पटेल , जिला अध्यक्ष व्यापार मंच मंगला प्रसाद पटेल , जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल पटेल , जोन अध्यक्ष – सत्यम पटेल , कमलेश पटेल , धर्मेंद्र पटेल , दीपक वर्मा के आवास पर झंडा व नेम प्लेट लगाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष किसान मंच के राम शिरोमणि पटेल, अनिल पटेल, राजकुमार राव विकास पटेल , सत्येश पटेल (पुत्र मंगला प्रसाद पटेल ,शिवम पटेल ,विनोद पटेल, चंद्रशेखर पटेल श्याम बली पटेल सहित जिला , विधानसभा , सेक्टर , जोन तथा बूथ स्तर के सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।




