Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महराजगंज रिश्वत लेते दारोगा सीसीटीवी में कैद, 16100 रुपया रिश्वत लेने का आरोप, पैसा ना देने पर गंभीर धाराओं में जेल भेजने की दी धमकी।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। बरगदवा, पिपरा निवासी राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्का दरोगा अवधेश यादव ने उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में फाइनलरिपोर्ट लगाने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की।

राकेश अग्रहरी के अनुसार, दरोगा ने पैसे न देने पर उन्हें गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। साथ ही, उनके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर नुकसान पहुंचाने की बात कही। डर के कारण राकेश अग्रहरी ने 19 मार्च 2026 को अपनी दुकान के सामने दरोगा को 16,100 रुपये दिए। यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आवाज सहित रिकॉर्ड हो गई है।आरोप है कि दरोगा शेष रकम के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। दुकान के सामने स्थित पुलिस पिकेट पर भी पैसों की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर दोबारा जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।

इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर रुपये के लेन-देन का दृश्य साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला गरमा गया है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!