Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करें – जिलाधिकारी।

जौनपुर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने शाही किला परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल के निर्देशन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल एक जनकल्याणकारी पहल है, जो सीधे तौर पर नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी हुई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद जौनपुर से योग के क्षेत्र में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश जाना चाहिए। इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं को योग दिवस से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि इस वर्ष की थीम ’’ल्वहं वित भ्मंसजील ।हमपदह’’ को सार्थक रूप से साकार किया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास पतंजलि योग समिति, उत्तर प्रदेश के सह-राज्य प्रभारी श्री अचल हरिमूर्ति तथा आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक श्री विकास कुमार एवं श्री जगदीश द्वारा कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को खड़े होकर, बैठकर एवं लेटकर किए जाने वाले विभिन्न योगासनों के साथ-साथ ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक योग संकल्प एवं शांति पाठ के साथ हुआ  इसी क्रम में लोहिया पार्क में भी योग प्रशिक्षक अरविंद कुमार एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल, आयुष विभाग के समस्त कर्मचारीगण तथा अन्य योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!