Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पीएम स्वनिधि योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में हुआ पीएम स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन।

जौनपुर

लाभार्थियों को किया गया सम्मानित, वक्ताओं ने पीएम स्वनिधि योजना पर डाला विस्तार से प्रकाश पीएम स्वनिधि योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 जून शनिवार को नगर पालिका परिषद जौनपुर के टाउन हॉल मैदान में आयोजित स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियो को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय आरा, बदलापुर एवं बक्शा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।

मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश सिंह ’’प्रिंसू’’ ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रेहड़ी, पटरी और छोटे व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराकर सरकार छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। पीएम स्वनिधि योजना ने छोटे कारोबारियों को नई पहचान और आर्थिक मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब, युवा, महिला और किसान वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डॉ0 राम सूरत मौर्या ने कहा कि सरकार की योजनाएं केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का माध्यम भी हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि नगर क्षेत्र के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पालिका लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल मिला है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके अनुभव भी साझा किये गये। लाभार्थियों ने बताया कि सरकारी योजनाओं की सहायता से उन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला है। इस मौके पर कर अधीक्षक अंजू राय, जितेंद्र सिंह, शहर मिशन प्रबन्धक, सभासद राहुल साहू, राजस्व निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर विभाग के समस्त राजस्व निरीक्षक, लिपिक, सीओ संदीप चौधरी, बृजनन्दन स्वरूप, राजस्व लिपिक रिजवान हैदर एवं समस्त कर संग्रह कर्ता तथा यूनियन बैंक व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!