Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में तहसील केराकत सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। 

जौनपुर

बतादे कि जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम हुरहुरी, तहसील केराकत निवासी रामअसरे मौर्य द्वारा भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि सहखातेदार द्वारा भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है तथा कई बार आवेदन देने के बावजूद पैमाइश नहीं कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी केराकत को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम तरियारी निवासी सुरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा चकमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण हटवाने, सीमांकन कराकर मार्ग निर्माण सुनिश्चित कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जा होने के कारण आवागमन बाधित है जिसपर जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी केराकत को टीम गठित कर मामले की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी प्रकरणों में संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करें तथा विवादित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए। साथ ही न्यायालयों के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर 428 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर ही 30 का निस्तारित करा दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गंगाराम गौतम, उपजिलाधिकारी केराकत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!