Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिला विद्युत समिति की बैठक माननीय सांसद जौनपुर श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

संवाददाता: निलेश पटेल 

जौनपुर 

बता दे कि मा0 अध्यक्ष जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों, कार्मिकों के फोन में मा0 जनप्रतिनिधिगण का नंबर फीड करा दिया गया है। जर्जर खंभो के सर्वे की कार्यवाही की जा रही है। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तारो को हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

मा0 विधायकगण द्वारा अवगत कराया गया कि विधायक निधि के अंतर्गत अभी भी कुछ कार्य अवशेष हैं जिस पर माननीय अध्यक्ष जी द्वारा विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो भी कार्य अवशेष हैं, उन्हें प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए तथा जमीन संबंध जो भी विवाद है उन्हें एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराया जाए।

समिति के समक्ष विधानसभावार विद्युत संबंधी प्रस्तावित कार्यों की सूची मांगी गई, जिस पर मा0 अध्यक्ष जी द्वारा विद्युत अधिकारियों को समिति को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बार-बार ट्रांसफार्मर जलने और विलंब से समस्या के निस्तारण की शिकायत पर माननीय अध्यक्ष जी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि ऐसे ट्रांसफर जो बार-बार जल रहे हैं, उनकी क्षमता वृद्धि कराई जाए।

माननीय जनप्रतिनिधिगण को पीएम सूर्य घर योजना तथा ओटीएस स्कीम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई।

विद्युत अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधिगण को बदलापुर, मछलीशहर, मल्हनी सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सब स्टेशन, प्रस्तावित क्षमता वृद्धि के ट्रांसफार्मर इत्यादि के संदर्भ में जानकारी दी गई।

मा0 अध्यक्ष जी द्वारा निर्देशित किया गया कि गर्मी के दृष्टिगत जहॉ भी आवश्यकता हो ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि की जाए, खम्भे टेढे हैं तो उनको ठीक कराया जाए, जर्जर तारों को बदलवाया जाए, विजिलेंस की कार्यवाही तथा इसके अन्तर्गत दर्ज एफआईआर, निस्तारण की कार्यवाही आदि के संदर्भ में विधानसभावार जानकारी समिति को उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय लोगों से भी संवाद किया जाए किसी को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की समस्या का निस्तारण किया जाए। अधिक बिल आने की शिकायत के प्रकरणों में जॉच कराई जाए। विद्युत विभाग के अन्तर्गत कार्य पूर्ण हो जाने पर जीओ टैग फोटो अवश्य लगाया जाए। रामपुर, गोपालापुर, आशापुर अन्तर्गत ऐसे क्षेत्र जहॉ ट्रासफार्मर लगने के पश्चात भी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नही की गयी है की जॉच कराने के निर्देश दिये गए।

इस दौरान मल्हनी के बेलसरी गांव तथा शाहगंज में शार्टसर्किट से खेत में आग लगने के प्रकरण में मा0 अध्यक्ष जी ने निर्देशित किया कि जॉच कराकर अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा विद्यालयों और घरों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तारों की शिफ्टिंग हेतु प्रस्ताव भी भेजे जाए।

नलकूप विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता से जितने ट्यूबवेल लगाए गए हैं उनकी जानकारी लेते हुए निर्देश दिये गये कि जिसमें अभी विद्युतीकरण होना शेष है, 15 दिन के अन्दर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता से नहरो की सफाई, नहरों के आसपास झाड़ियो की कटाई, सिंचाई विभाग अंतर्गत पक्की सड़क निर्माण इत्यादि के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जहां-जहां सड़के खराब है पक्की सड़क का निर्माण कराएं जाए।

मा0 अध्यक्ष जी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधिगण के पत्रों का जवाब अधिकारीगण समय से दे, एजेंडा को मीटिंग से पूर्व अवश्य उपलब्ध कराये साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के समस्त अधिशासी अभियंता को विधासभावार प्रस्तावित कार्यों की सूची एक हफ्ते में सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने माननीय समिति को आश्वस्त कराया कि जो भी दिशा-निर्देश मा0 अध्यक्ष जी द्वारा दिए गए है उसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर मा0 विधायक जफराबाद श्री जगदीश नारायण राय, मा0 विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, विधायक मछलीशहर डा0 रागिनी सोनकर, विधायक मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल सहित अन्य प्रतिनिधिगण मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, चीफ इंजीनियर विद्युत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!