जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को हस्तान्तरण करते हुए सम्बन्धित विभागों को तय समयसीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचाया जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा औपचारिकता न बरती जाए। प्रत्येक प्रकरण का मौके पर सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तहसील शाहबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। तहसील मिलक में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। तहसील स्वार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 08 शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें से 01 शिकायत का मौके पर ही समाधान किया गया। तहसील बिलासपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील टाण्डा में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।




