Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

आपसी विवाद में चलीं लाठियां, दो महिला सहित चार घायल एक महिला की हालत गंभीर, सीएचसी से रेफर।

  • संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट
  •  मीरजापुर

राजगढ़ थाना क्षेत्र के पडरवां गाँव में मंगलवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में लाठी, डंडे चल गये। जिससे दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुचीं 112 पुलिस चारों घायलों को इलाज हेतु राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया।

पडरवां गाँव निवासी रोहित पुत्र विजेन्द्र मंगलवार की देर रात बेवजह पडोसी संतोष के घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे।पडोसी के घर से निकली महिलाऐं सुनीता पत्नी संतोष व चंदा पत्नी प्रमोद के द्बारा गाली गलौज करने का कारण पुछने पर महिलाओं पर लाठी, डंडे से वारकर घायल कर दिया।जिससे पडोसी भी आक्रोश होकर लाठी डंडा चलाने लगे। इस दौरान मारपीट में एक पक्ष से सुनीता व चंदा और विपक्षी की तरफ से विजेंद्र , व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुचीं 112 नंबर पुलिस इलाज हेतु राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां के चिकित्सक सुनीता की हालत गंभीर देख लोढ़ी सोनभद्र के लिए रेफर कर दिये। वही राजगढ़ पुलिस मामले की जांच पडताल में जुट गई। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना पर दो पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। दोषी पाये जाने पर संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!