Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डा. मंजुला सिंह ने अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ से प्राप्त आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन के क्रम में आम जनमानस को शुद्ध दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये।

जौनपुर

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डा. मंजुला सिंह ने अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ से प्राप्त आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन के क्रम में आम जनमानस को शुद्ध दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से 10 और 11 अगस्त 2026 को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिसमें निम्नलिखित जनहित में निम्नलिखित नमूनें संग्रहीत किये गये – खेतासराय, जौनपुर स्थित नैना डेयरी, प्रो0 श्री सुशील पुत्र श्री कृष्ण चन्द्र यादव से खाद्य पदार्थ गाय के दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। फेरी विक्रेता श्री विवेक पुत्र श्री ओम प्रकाश यादव से घटना स्थल खुटहन रोड शाहगंज, जौनपुर से खाद्य पदार्थ गाय के दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। फेरी विक्रेता श्री अजय यादव पुत्र श्री श्यामबली यादव से घटना स्थल मुफ्तीगंज, जौनपुर से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। महिमापुर जलालपुर जौनपुर स्थित यादव डेयरी, प्रो0 श्री राजकुमार यादव पुत्र श्री सभाजीत यादव से खाद्य पदार्थ भैस के दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। प्रधानपुर मड़ियाहॅू रोड, जौनपुर स्थित कान्हा दुग्ध डेयरी, प्रो0 श्री अजय कुमार यादव पुत्र श्री राधेश्याम यादव से खाद्य पदार्थ भैस के दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। सरकी केराकत रोड, जौनपुर स्थित आस्था डेयरी, प्रो0 श्री अनिल कुमार सिंह पुत्र श्री सुखराम सिंह से खाद्य पदार्थ गाय के दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। फेरी विक्रेता श्री पवन यादव पुत्र श्री राजकुमार यादव से घटना स्थल मड़ियाहॅू रोड, जौनपुर से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। खरका तिराहा, जौनपुर स्थित श्री अभिषेक मौर्या पुत्र श्री नरेन्द्र मौर्या के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ गाय के दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। फेरी विक्रेता श्री ओकेश पाल पुत्र श्री बबऊ पाल से घटना स्थल माधव पट्टी कजगांव रोड जौनपुर से खाद्य पदार्थ गाय के दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया ।

 

इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य- द्वितीय) के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य एवं पेय पदार्थों के गुणवत्ता जांच हेतु कुल 09 नमूने संग्रहित किये गये। साथ ही प्राप्त अभिसूचना के आधार पर शिवगुलामगंज बाजार मे स्थित विकास अग्रहरि पुत्र विनय अग्रहरि प्रतिष्ठान पर आकस्मिक छापामार कार्यवाही करते हुये दोहरा के 02 एवं कटी सुपारी का 01 नमूना (कुल 03 नमूना) संग्रहित किया गया। मौके पर 40 किग्रा0 दोहरा (अनुमानित मूल्य 22000 रूपये) एवं 30 किग्रा0 कटी सुपारी (अनुमानित मूल्य 15000 रूपये) रूपये मौके पर नष्ट कराया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, तत्सम्बन्धी विनियमावली 2011 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!