संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
जनपद के चुनार थाना क्षेत्र चौकी सक्तेशगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत जौगढ़ के पुरवा पतार गांव में गुरुवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उक्त गांव निवासिनी 40 वर्षीय सीता पत्नी अर्जुन मुसहर रविवार की रात्रि घर में रोज की भाँति भोजन कर सोने चलें गए मृत्तिका भी सोने चली गई। उसके पति ने बताया कि घर से बाहर कब निकली इसकी जानकारी नहीं हो पायी सुबह हुआ जब शौच करने के लिए घर के पीछे से जाने लगे तो देखा कि सहतुत के पेड़ में उसकी पत्नी साड़ी के सहारे फांसी लगाकर लटकी पड़ी है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अभय मान सिंह को दी तो उन्होंने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी l मृतिका को एक 18 वर्षीय एक लड़का है।




