थाना मदनापुर पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को 500 ग्राम अफीम के साथ किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता:राजेश कुमार
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा क्रियाशील व चिन्हित किये गये अपराधियों/वांछित /वारण्टी व रोकथाम मादक पदार्थ/अवैध शराब शस्त्र, बिक्री-निर्माण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर के नेतृत्व में थाना मदनापुर को बडी सफलता प्राप्त हुई
दिनांक 05.06.2026 को थाना मदनापुर पुलिस टीम देखरेख/शान्ति व्यवस्था ड्यूटी चैकिगं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थी । जब पुलिस टीम गश्त करते हुए काँट तिराहा पर पहुँचे तो मुखविर खास मिला उसनें बताया कि साहब दो व्यक्ति चन्दौखा तिराहे के पास मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिये कहीं जाने की फिराक मे खड़े है। अगर जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते है । जैसे ही हम पुलिस वालों ने मुखबिर खास द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर उन दोनों व्यक्तियो के पास गाडी रोकी तो वह हम पुलिसवालों को देखकर सकपका गये और भागने के प्रयास करने लगे । पुलिस टीम सीखे हुये तरीके से एक बारगी दविश देकर घेर घोटकर इन दोनों व्यक्तियों को भागने का मौका दिये बिना ही मौके पर ही पकड लिया । पकडे गए व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पकडे गए व्यक्तियों ने अपना नाम 1. हिमांशु गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम परौर थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर व 2. शिवकुमार पुत्र बीरे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कुडरिया थाना थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर बताया । जामा तलाशी पर अभियुक्त हिमान्शु गुप्ता के कब्जे से कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद व मोबाईल एन्ड्रायड वीवो रंग जामुनी व कुल 610- रूपये नगद बरामद किया गया तथा दूसरे अभियुक्त शिवकुमार पुत्र बीरे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कुडरिया थाना थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर के कब्जे से 300 ग्राम अफीम, मोबाईल एन्ड्रायड ओप्पो कंपनी रंग ब्लैक व कुल 500- रूपये नगद व एक माचिस बरामद हुआ । पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों को समय करीब 02.40 बजे, चन्दौखा तिराहे के पास थाना मदनापुर से हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 139/2026 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।




