Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक की मृत्यु, पांच की हालत गंभीर, मंडलीय अस्पताल रेफर।

मिर्जापुर 

लालगंज-दीपनगर मार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोलकम गांव के सामने हुई, जब तीन युवक एक अपाचे बाइक पर सवार होकर पिउरी गांव से लालगंज लौट रहे थे। मृतक की पहचान हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी 19 वर्षीय रमाशंकर के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

लालगंज-दीपनगर मार्ग पर कोलकम गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमाशंकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर सवार अन्य दो युवक, 20 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय आनंद, गंभीर रूप से घायल हो गए। रमाशंकर अपने चचेरे भाई सुनील और आनंद के साथ संतनगर थाना क्षेत्र के पिउरी गांव में अपनी बहन के घर भांजे के जन्म पर आयोजित बधाव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घटना की सूचना मिलने पर संतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में प्राथमिक उपचार के बाद,चिकित्सक डॉ. पंकज ने सुनील और आनंद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

संतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक रमाशंकर अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

दूसरी घटना चुनार थाना क्षेत्र के चक गंभीरा चौकी अंतर्गत भमरिया के पास हुआ जहां पर सोनभद्र जनपद के घोरावल निवासी सुभाष पाल 35 वर्ष अपनी पत्नी माला देवी 32 और अपने दो बच्चे रागिनी आठ और आर्यन 5 साल के साथ इसी थाना क्षेत्र के कनवही गांव में अपने रिश्तेदारी में गए थे वहां से सुबह दस बजे लौटते हुए भमरिया के पास अनियंत्रित बाइक पास लेने में पुलिया से टकरा गई बाइक चालक सुभाष पाल की मौके पर मृत्यु हो गई और पत्नी तथा बच्चे घायल हो गए जिन्हें चुनार के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!