Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
बिहार

बीपीएस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में इन्वेस्टर सेरेमनी का हुआ आयोजन।

संवाददाता: जिला ब्यूरो विजय कुमार

गोपालगंज बिहार

बीपीएस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में शनिवार को इन्वेस्टर सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय कैबिनेट का गठन किया गया। इस कैबिनेट में विद्यालय के लिए न्यू हेड बॉय ,हेड गर्ल ,चार अलग-अलग हाउस के लिए कैप्टन और वाइस कैप्टन तथा सभी कक्षाओं के लिए फर्स्ट और सेकंड कक्षा लीडर का चयन हुआ। विद्यालय के निदेशक विजय कुमार पटेल तथा व्यवस्थापिका गुड़िया देवी ने छात्र-छात्राओं को बैज और शैसे पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के न्यू सत्र 2026 – 27 के लिए अनुराग कुमार को हेड बॉय तथा दिव्या कुमारी को हेड गर्ल बनाया गया। अग्नि हाउस के लिए मोहित कुमार को कैप्टन तथा सनी कुमार को वाइस कैप्टन बनाया गया। जल हाउस के लिए आकर्षित कुमार को कैप्टन तथा आयुष कुमार को वाइस कैप्टन बनाया गया। पृथ्वी हाउस के लिए आदिती कुमारी को कैप्टन तथा आकृति कुमारी को वाइस कैप्टन बनाया गया। इसी प्रकार वायु हाउस के लिए चांदनी कुमारी को कैप्टन तथा दिव्यांशी कुमारी को वाइस कैप्टन बनाया गया। एक्टिविटी इंचार्ज उजमा गयास को बनाया गया। डिसिप्लिन इंचार्ज श्री राधा कुमारी को बनाया गया। कल्चरल इंचार्ज एनम प्रवीन को बनाया गया।स्पोर्टस इंचार्ज आरूषी कुमारी को बनाया गया। प्री केजी कक्षा में महजबीन को फर्स्ट तथा काव्या को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। केजी वन कक्षा में मानवी कुमारी को फर्स्ट तथा श्रेयांश कुमार को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। केजी-2 कक्षा में अरिष्फा खातून को फर्स्ट तथा आदित्य कुमार को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। केजी 3 कक्षा में फैज अली को फर्स्ट तथा अनुष्का कुमारी को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। कक्षा 1 में गौसिया नाज को फर्स्ट और अदिति कुमारी को सेकंड क्लास लीडर चुना गया कक्षा 2 में आरूषी कुमारी को फर्स्ट तथा आफरीन कुमारी को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। कक्षा 3 में पल्लवी कुमारी को फर्स्ट तथा शिवानी कुमारी को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। कक्षा 4 में आयशा प्रवीन को फर्स्ट तथा आरव कुमार को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। कक्षा 5 में सहाना खातून को फर्स्ट तथा खुशी कुमारी को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। कक्षा 6 में पूजा कुमारी को फर्स्ट तथा मुस्कान कुमारी को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। कक्षा 7 में अलीशा प्रवीन को फर्स्ट तथा अनुराग कुमार को सेकंड क्लास लीडर चुना गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप

प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुई। अंत में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकों ने कैबिनेट में चयनित हुए बच्चों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। अंत में बच्चों ने अपने कर्तव्य का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए शपथ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!