Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
बिहार

विशाल हत्याकांड में शिवहर पुलिस का बड़ा खुलासा,12 घंटे के भीतर चाकू समेत आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता : घनश्याम झा

शिवहर बिहार 

जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गुरुवार को हुए विशाल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या में संलिप्त एकमात्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पहाड़पुर गांव निवासी विशाल कुमार की गुरुवार को अज्ञात लोगों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्यामपुर भटहा थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

घटना के जल्द उद्भेदन और दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्यामपुर भटहा थानाध्यक्ष, डीआईयू टीम तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया।

एसआईटी टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छानबीन और छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त एकमात्र अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी नंदन पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए तेजी से कार्रवाई की गई, जिसके कारण 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का सफल उद्भेदन संभव हो सका। वहीं इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!