समाज के निचले व्यक्ति की आवाज उठाने एवं न्याय दिलाने वाला सच्चा पत्रकार होता है – विनीत सिंह विधान परिषद सदस्य ।

मिर्जापुर
जो पत्रकार समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को उठाकर समाज में आईना दिखाकर मजबूर व्यक्ति की बात को अपना खबर बनाकर इसकी सहायता नहीं करता या करता है तो वह केवल अपने फायदे और टीआरपी को बढ़ाने के लिए वह व्यक्ति सच्चा पत्रकार नहीं हो सकता।
ऐसे पत्रकार को पाठक स्वयं का हित साधने वाला समझ लेता है और यह समझ लेता है या खबर सत्य है या एआइ जेनरेटेड है। इसलिए पत्रकार को वास्तविकता से अपने कलम को नहीं मोड़ना चाहिए ऐसा लिखने और दिखाने वाला सच्चा पत्रकार होता है।
उक्त बातें पत्रकारिता दिवस पर शनिवार को विंध्य प्रेस क्लब द्वारा आयोजित लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्व विषय पर जिला पंचायत सभागार में बोलते हुए मिर्जापुर सोनभद्र के विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने कहीं।
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा पत्रकार वही है जो खबरों की सत्यता को जांच परख कर प्रकाशित करता है और अपने ढंग से लिखता है।
आगे उन्होंने कहा कि आज कल डिजिटल मीडिया में पहले खबर दिखाने की होड़ मची हुई है जिसके कारण पूरी सत्यता को न दिखाकर फेक न्यूज़ दिखा दिया जाता है जबकि बिना खबरों की सत्यता बिना जांचें कोई खबर नहीं दिखना चाहिए।
ऐसे में प्रिंट मीडिया अभी भी अपना स्थान बनाया हुआ है बिना जांच के कोई खबर नहीं दिखाता इसलिए उसकी विशेषता अभी बनी हुई है लोग कितना ही सोशल मीडिया पर खबर देख ले लेकिन बिना अखबार को पढ़े उनका मन संतुष्ट नहीं होता।
पत्रकारों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक दूसरे के ऊपर दोसा रोपण नहीं करना चाहिए क्योंकि जब आप सकारात्मक रूप से पत्रकारिता करेंगे तो लोग आपको याद करेंगे वहीं जब आप किसी के लिए व्यक्तिगत रूप से लिखेंगे तो आपकी छवि नकारात्मक बना रहेगा इसलिए अपनी लेखनी का प्रयोग सकारात्मक उद्देश्य की पूर्ति के लिए करें और जिस दिन पत्रकार ऐसा करेगा तो समाज और उसका भला होगा और ऐसे पत्रकारों को देश समाज याद रखेगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अध्यक्ष अश्वनी मोदनवाल की नियुक्ति रही, जिन्हें सर्वसम्मति से विंध्य प्रेस क्लब का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि ने पत्रकारिता के महत्व और समाज में पत्रकारों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथियों की कतार में पत्रकारिता जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। वही कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के संस्थापक अशोक सिंह मुन्ना ने किया धन्यवाद और समापन की घोषणा अध्यक्ष अश्वनी मोदनवाल के द्वारा किया गया इस दौरान मुख्य रूप से जयेंद्र चतुर्वेदी, विरेन्द्र दूबे ,मनोज शुक्ला, सलील पाण्डेय, संजय दूबे, जेपी पटेल,सर्वेश सिंह,,अख्तर हाशमी, इमरान अभय यादव विरेन्द्र यादव जय प्रकाश दुबे राणा प्रताप सिंह गिरधारी पटेल शैलेश पटेल रविंद्र बहादुर सिंह गाय का उषा गुप्ता अरविंद यादव खान, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय रहें।




