Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर में कूड़े के ढेर में जोरदार धमाका, कबाड़ी गंभीर रूप से झुलसा, मेरठ रेफर ।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर

शहर कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना चौकी के पास पूरे शहर का कचरा एकत्र होने से बड़ा कूड़े का ढेर बना हुआ है। इसी कचरे के ढेर में आज सुबह अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिससे वहां पन्नी बीन रहे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक पप्पू पुत्र अकबर, निवासी अगापुर थाना गंज क्षेत्र, काशीपुर आगे का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पप्पू सुबह कचरे के ढेर पर पन्नी बीन रहा था, तभी अचानक कचरे के अंदर से तेज धमाका हुआ और वह उछलकर दूर जा गिरा।

धमाके में पप्पू के दोनों हाथ बुरी तरह जल गए और उसकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी प्रभारी मनोज कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। पुलिस द्वारा धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि तोपखाना क्षेत्र में कचरे का ढेर लंबे समय से लगा हुआ है, जिससे आए दिन खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि शहर के कचरे के ढेर को तुरंत हटाकर सुरक्षित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!