Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

वादी के मोबाइल फोन को हैक कर उनके बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी करते हुए कुल ₹1,31,999/- में से 32,000/-रू0 धनराशि थाना साइबर क्राइम द्वारा वापस दिलवायी गयी।

संवाददाता: शारिक खान  

रामपुर 

वादी के मोबाइल फोन को हैक कर उनके बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी करते हुए कुल ₹1,31,999/- में से 32,000/-रू0 धनराशि थाना साइबर क्राइम द्वारा वापस दिलवायी गयी।आवेदक द्वारा अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा उसके मोबाइल फोन को हैक कर उनके बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी करते हुए कुल ₹1,31,999/- की धनराशि निकाल लेने के सम्बन्ध में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी ।

     पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राईम उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के क्रम में श्री अनिल सिसोदिया पुलिस अधीक्षक, रामपुर व श्री अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर(नोडल ऑफिसर साईबर अपराध) के कुशल नेतृत्व में उक्त प्रकरण में थाना साइबर क्राइम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए त्वरित कार्यवाही कर आवेदक को साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि में से 32,000/-रू0 वापस दिलवायी गयी । 

           उक्त बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए आवेदक द्वारा आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही थाना साइबर क्राइम की इस कार्यवाही से जनता के मन में रामपुर पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है । 

            आवेदक को यह भी बताया गया है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर, आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें एवं किसी के कहने पर अपने मोबाइल फोन में कोई संदिग्ध (Suspicious) ऐप डाउनलोड न करें। साइबर फ्राड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल आनलाईन बेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराये ।  

*बरामदगी*

₹32,000/-

*जांच अधिकारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरणः-*

1. प्रभारी निरीक्षक, थाना साइबर क्राइम संजय कुमार  

2.उ0नि0 थाना साइबर क्राइम माजिद अली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!