Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

12 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर सिद्दीकपुर, जौनपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का कार्यक्रम आयोजित होना है।

संवाददाता : निलेश पटेल                        

जौनपुर

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’12 साल विश्वास के जन-कल्याण के’’ अभियान के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर द्वारा 12 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर सिद्दीकपुर, जौनपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मारुती सुजुकी द्वारा प्रोडक्शन एसोसिएट के 500 पद हेतु आईटीआई उत्तीर्ण, 18-26 वर्ष के योग्य पुरुष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार द्वारा चयन किया जाना है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आईडी प्रूफ बायोडाटा सहित सेवायोजन वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in जॉबसीकर पर पंजीकरण कर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!