Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
मध्य प्रदेश

कैमोर के खलवारा बाजार महिला मार्केट को मदिरालय बनाने वालों पर पुलिस का प्रहार खुले में शराब पीने वालों को खदेड़ा, धारा 185 के तहत कार्रवाई।

संवाददाता: सुमित मलिक

कटनी मध्यप्रदेश

स्थानीय खलवारा बाजार स्थित महिला मार्केट को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मदिरालय सुरा प्रेमियों का अड्डा बनाने की कोशिशों पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला मार्केट और उसके आसपास खुले में शराब पी रहे लोगों को न सिर्फ खदेड़ा, बल्कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम भी उठाए हैं।

 

*महिला मार्केट बना था परेशानी का सबब*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

खलवारा बाजार का महिला मार्केट क्षेत्र शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन जाता था। कुछ लोग यहाँ खुलेआम शराब पीकर उत्पाद मचाते थे, जिससे मार्केट में आने-जाने वाली महिलाओं और स्थानीय दुकानदारों को भारी असहजता और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा था। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कैमोर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।

*पुलिस की अचानक दबिश, मचा हड़कंप*

कैमोर थाना पुलिस की टीम ने जब अचानक खलवारा बाजार महिला मार्केट में दबिश दी, तो वहाँ खुले में जाम छलका रहे शराबी और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर खुले में शराब पीने वालों को दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा। बड़ी कार्रवाई पुलिस ने मौके से कुछ हुड़दंगियों को हिरासत में लिया और वाहन चलाकर शराब पीने वालों व सार्वजनिक स्थान पर व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है।

*दुकानदारों और महिलाओं ने ली राहत की सांस*

पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से खलवारा बाजार के व्यापारियों और विशेषकर महिला उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए मांग की है कि इस क्षेत्र में नियमित रूप से पुलिस गश्त की जाए ताकि असामाजिक तत्व दोबारा यहाँ पैर न पसार सकें।

*कैमोर पुलिस की चेतावनी*

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना या हुड़दंग मचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला मार्केट और व्यावसायिक क्षेत्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यदि भविष्य में भी कोई खुले में शराब पीते या महिलाओं को परेशान करते पाया गया, तो उसके खिलाफ इससे भी अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!