पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन मनाया गया।

संवाददाता: जिब्राइल अंसारी
सिंगोड़ी, छिंदवाड़ा
सिंगोड़ी मे कांग्रेस कार्यालय में उत्साह: पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं ने काटे केक, बाटी मिठाइयां बनाई खुशियां
स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में छिंदवाड़ा जिले के पूर्व लोकप्रिय सांसद माननीय नकुलनाथ जी का जन्मदिवस बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
लगे जिंदाबाद के नारे, एक-दूसरे का मुंह कराया मीठा
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छिंदवाड़ा के पूर्व लोक प्रिय लाडले सांसद नकुलनाथ जी के जन्मदिन को बेहद शुभ घड़ी और गाजे-बाजे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपनी खुशियां जाहिर कीं और पूरे परिसर में “नकुलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए। उपस्थित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस गरिमामयी आयोजन में क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने पूर्व सांसद के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए छिंदवाड़ा के विकास में उनके योगदान को याद किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुये।




