रामपुर थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा गोकशी करने के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
रामपुर थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा गोकशी करने के उद्देश्य से जाते समय 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अदद तमंचा,1 खोखा कारतूस, 1 अदद जिंदा कारतूस गोकशी करने के उपकरण व एक मोटरसाईकिल बरामद ओर थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि चार व्यक्ति मोटर साईकिल पर पशु काटने के सामान सहित बोरी आदि लिये हुये ग्राम इमरता के जंगल में गौवंशीय पशु काटने की फिराक में है । उपरोक्त सूचना पर थाना अजीमनगर पुलिस उक्त स्थान पर गये, मौजूदा अपराधियों द्वारा पुलिस को आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी जिसमे रि0कां0 अंकित मलिक बांये बाजू पर गोली लगने से घायल हो गया । थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सहादत पुत्र अब्दुल हसन निवासी ढक्का हाजी नगर थाना अजीमनगर रामपुर घायल हो गया । घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया । 03 अभियुक्त 1. शौलत पुत्र नक्शे अली 2.इन्तजार पुत्र इसरार 3.सुलेमान पुत्र नक्शे अली निवासीगण खेमपुर थाना अजीम नगर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये । अभियुक्त सहादत उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर 1 खोखा कारतूस नाल में फसा हुआ 315 बोर व 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर गोवंशीय पशुओ को काटने के उपकरण व एक मोटरसाईकिल होण्डा साइन बिना नम्बर प्लेट रंग काला बरामद हुये । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना अजीमनगर पर मु0अ0सं0 177/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स अधिनियम पंजीकृत किया गया।




