पहले ही प्रयास में गौरव पटेल ने नीट परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता, परिवार और क्षेत्र में खुशी का महौल।

संवाददाता: विवेकानंद पटेल
वाराणसी
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंसा निवासी गौरव पटेल, पुत्र चंद्रशेखर सिंह पटेल ने नीट (NEET) परीक्षा में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। गौरव ने ऑल इंडिया रैंक 5526 तथा ओबीसी श्रेणी में 2280वीं रैंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गौरव की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौरव की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।




