Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

भदोही में बुनकर, शिल्पकार सम्मान एवं युवा अधिकार सम्मेलन में गूंज उठी आवाज, डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने किया बड़ा ऐलान।

संवाददाता: आशीष सिंह 

भदोही

जनपद के इंदिरा मिल के पास स्थित मैदान में लोकतंत्र सोशलिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित बुनकर, शिल्पकार सम्मान एवं युवा अधिकार सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, बुनकरों, शिल्पकारों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने मंच से बुनकरों की समस्याओं को मजबूती से उठाया और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि भदोही के बुनकर अपने कौशल और मेहनत के बल पर देश-विदेश में कालीन उद्योग की अलग पहचान बना चुके हैं, लेकिन उन्हें उनके श्रम का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी सीमित रूप से ही उन तक पहुंच रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर बुनकरों के लिए विशेष पैकेज लागू किया जाएगा, जिसमें सस्ती बिजली, कच्चे माल पर सब्सिडी और बाजार तक सीधी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

डॉ. विश्वकर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक उद्योगों से उनका जुड़ाव जरूरी है, तभी यह विरासत सुरक्षित रह पाएगी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर देते हुए एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की बात कही और निजी स्कूलों को बंद करने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान कई बुनकरों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनमें बिजली दरों में बढ़ोतरी, बिचौलियों का हस्तक्षेप और रोजगार की अस्थिरता प्रमुख रही। सम्मेलन में पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे बुनकर समाज की आवाज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!