भारी बारिश से मक्के की फसल चौपट, किसानों को भारी नुकसान।

संवाददाता: सौरभ नागोत्रा
सिवनी/मध्यप्रदेश
सिवनी जिले में बारिश का दौर किसानों के लिए बना परेशानी, छपारा तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तेज बारिश और हवाओं के चलते खेतों में खड़ी मक्के की फसल बिछ गई। फसल खराब होने से किसानों को हुआ आर्थिक नुकसान। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा कर फसल नुकसान का सर्वे कराने तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही।
सिवनी जिले की छपारा तहसील के झिरी, तिलबोड़ी, लाठगांव, भरगा सहित आसपास के गांवों में बारिश का असर खेती पर देखने को मिला है। खेतों में खड़ी मक्के की फसल तेज बारिश और हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई है। किसानों का कहना है कि फसल को नुकसान होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
फिलहाल किसानों की नजर प्रशासनिक सर्वे पर टिकी है। किसानों की मांग है कि खेतों में हुए वास्तविक नुकसान का आकलन कर नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।




