फरेंदा अरविंद चौधरी के केस में अब नया मोड़, पुलिस ने बताया एक्सीडेंट लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
फरेंदा में अरविंद चौधरी की मौत में अब नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोड एक्सीडेंट में अरविंद चौधरी की जान गई है। जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है वह गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
आपको बता दे कि मथुरा नगर के फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी की खून से लटपथ सव हाईवे के किनारे मिला था।
परिजनों ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। परीजनों का आरोप है कि गांव के ही पांचो आरोपी शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए। पुराने रंजिश को लेकर पीठ पीठ कर हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भी सव पर 13 जगह चोट के निशान थे।
अरविंद के परिजनों का कहना है कि अरविंद की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है और इस मामले को सड़क हादसा दिखाकर सच्चाई छुपाने की कोशिश की जा रही है।
इसी क्रम में आज परिजन थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगे परिजनों का कहना है कि इस खुलासे से हम संतुष्ट नहीं है। और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं।




