Uncategorized
ग्राम नेर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक यज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना एवं भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया।

संवाददाता: जिब्राइल अंसारी
छिंदवाड़ा
- छिंदवाड़ा के तहसील के ग्राम नेर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक यज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना एवं भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया | चमत्कारिक श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार नेर के तत्वाधान में आयोजित यह महायज्ञ 20 से 28 मार्च तक चलेगा एवं 12 वर्षों से निरंतर फलाहार एवं दुगधाहार 52 साल का उपवास संकल्प पर रहकर दादाजी ने माता की जवारे अपने शरीर पर धारण करे हुऐ हैं | जिसमें भारत के अन्य प्रदेश के उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान भोपाल, जबलपुर, सिवनी नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा सहित आसपास क्षेत्रों से प्रतिदिन दिन रात से हजारों की संख्या में श्रद्धालु देखने आ रहे हैं | धर्मप्रेमी जन उपस्थित रह रहे हैं | जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा हैं | समिति के अनुसार महायज्ञ में नेर से पं.परशुराम जी मिश्रा शास्त्री,पं.निशांत कृष्ण जी मिश्रा शास्त्री, एवं पं.प्रशांत जी मिश्रा शास्त्री अन्य विद्वान आचार्य शामिल हो रहे हैं | यज्ञ एवं देवीपूजन (सहस्त्राच॔न) प्रातः सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शुभ यज्ञ बेला दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक | आयोजक: समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासी पदाधिकारी भक्त श्रद्धालुजन,



